12 वी पास करने के बाद अक्सर लोग पूछते है की कौनसा कोर्स करना बेहतर है | कई तरह के कोर्स है जैसे की लोग इंजीनियर बन सकते है | कुछ डॉक्टर बनने के लिए MBBS का कोर्स कर सकते है | कुछ plain b.sc,B.com, BBA जैसे कोर्स करते है | लेकिन लॉ(LL.B.) जो है अपने आप में एक डायनेमिक कोर्स है | उसका कारण है की लॉ(LL.B.) करने के कई सरे फायदे है | लेकिन आज हम इस ब्लॉग के माध्यम से यह जानेगे की लॉ(LL.B.) करने के तीन बड़े फायदे क्या है | आईये जानते है लॉ(LL.B.) करने के तीन बड़े फायदों के बारे में –

(1) अधिकारों की जानकारी होना – लॉ(LL.B.) करने का सबसे पहला व सबसे बड़ा फायदा यह है की आप अपने अधिकारों को जान जाते है | आपको देश के कानून के बारे में जानकारी होती है | कहा जाता है की विधि की अनभिगता माफ़ी योग्य नहीं होती है | इसका मतलब यह की किसी भी देश के नागरिको से यह अपेक्षा की जाती है की वह उस देश के कानून को जानते है | देश के कानून को जानने का एक तरीका यह है की आप देश के कानून को पढ़े | लेकिन जब आप विधिवत कोई कोर्स जैसे LL.B. की डिग्री का कोर्स करते है | तो आपको दो फायदे एक साथ मिलते है | पहला आप कानून की जानकारी ले पाते है | आप अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होते है | वही आपके पास एक प्रोफेशल डिग्री होती है | जिसके माध्यम से आप कभी भी उम्र के किसी भी पड़ाव में बार कौंसिल का एग्जाम देकर एक एडवोकेट के रूप में अपना रजिस्ट्रशन करा सकते है और कोर्ट में जाकर अपनी प्रेक्टिस शुरू कर सकते है | जहाँ से आपकी कमाई शुरू हो सकती है |

(2) खुद का व्यवसाय शुरू करना – लॉ(LL.B.) करने का दूसरा बड़ा फायदा है की आप कभी भी खुद का विधि व्यवसाय शुरू कर सकते है | आप बार कौंसिल में अपना रजिस्ट्रशन करा कर किसी भी कोर्ट में अपनी प्रैक्टिस शुरू कर सकते है और यहाँ से आपकी कमाई का एक जरिया तो बनता ही है | आप अपने नाम के आगे से बेरोजगार शब्द भी हटा पाते है |

(3) करियर के कई रास्तों का एक साथ खुलना – लॉ(LL.B.) की डिग्री के बाद आपके करियर के कई रास्ते एक साथ खुल जाते है | जैसे यदि आप प्रोफेसर बनना चाहते है तो आप LL.B. की डिग्री के बाद LL.M. करके नेट की परीक्षा पास करके आप किसी भी लॉ कॉलेज में प्रोफेसर के रूप में पढ़ना शुरू कर सकते है और लॉ फील्ड में अपने करियर की शुरुवात कर सकते है | यदि आप सिविल सर्विसेस में जाना चाहते है तो सिविल सर्विसेस में ips,ias या स्टेट pcs का एग्जाम देकर LL.B. की डिग्री के साथ आप सीधे ही गवर्मेन्ट सर्विस में जा सकते है और सरकारी सेवक बनकर देश की सेवा कर सकते है |क्योंकि आप सरकारी अधिकारी बन रहे है और आपके पास कानून की जानकारी है तो आप लॉ एंड आर्डर का बेहतर इन्फोर्सेमेंट कर पायेगे | तो वहाँ भी आपको लॉ(LL.B.) की डिग्री का फायदा ही मिलेगा | अगर आप UPSC की तैयारी कर रहे है तो आप ऑप्शनल सब्जेक्ट के रूप में लॉ को रख सकते है | क्योकि आपके पास लॉ की पहले से ही जानकारी है | तो यह तो फायदा हुआ सिविल सर्विसेज में जाने का | अगर आप डिफेन्स में जाना चाहते है तो LL.B. की डिग्री के बाद आप सीधे ही JAG यानि की judge and advocate general का एग्जाम देकर के JAG बन सकते है | तो यह एक बड़ा फायदा है लॉ(LL.B.) की डिग्री का | फिर यदि आप जुडिशरी में जाना चाहते है तो सिविल जज का एग्जाम होता ही है | जो हर साल हो रहा है | हर स्टेट में हो रहा है | आप सीधे ही एग्जाम देकर जज बन सकते है मजिस्ट्रेट बन सकते है और अगर आप सरकारी वकील बनना चाहते है तो अलग-अलग स्टेट में अलग-अलग नाम से एग्जाम होते है | जैसे की ADPO,APO ADA,APP ऐसे एक्साम्स के नाम होते है | जहॉ आप सीधे ही सरकारी वकील बन सकते है | इतना ही नहीं यदि आप पार्लियामेन्ट में काम करना चाहते है तो पार्लियामेन्ट में हर साल इंटरशिप आती है | जिसमे 50000 से लेकर 70000 रूपये तक की सैलेरी होती है और आप लॉ रिसर्चर बन कर आप पार्लियामेन्ट में भी काम कर सकते है |

  निष्कर्ष –   तो आपके के करियर के कई सारे रास्ते एक डिग्री खोलती है | एक मात्र डिग्री से जीवन की कई सारी राहे खुल जाती है | जिसका नाम है लॉ (LL.B.) | तो लॉ(LL.B.) करने के क्या फायदे है कम शब्दों में मेने बताने का प्रयास किया है | तो यदि आप भी अपने लिए या अपनों के लिए कोर्स सेलेक्ट करना चाहते है की मुझे क्या करना चाहिए तो मुझे लगता है की लॉ (LL.B.) से बढ़िया डिग्री और कोई नहीं है | जो जीवन के सभी रास्तो को खोलती है | कोई अन्य डिग्री केवल एक रास्ते को खोलती है लेकिन लॉ(LL.B.) की डिग्री जीवन के सारे रास्तों को खोल देती है | उसके बाद आप जहाँ जाना चाहे वहाँ जा सकते है |

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *